जामगांव (आर)। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा मण्डल जामगांव आर द्वारा पार्टी के प्रेरणास्रोत एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती का भव्य आयोजन बेल्हारी में किया जाएगा। यह मंडल स्तरीय कार्यक्रम 25 सितंबर 2025, गुरुवार सुबह 10 बजे परिक्षेत्रीय साहू सदन, बेल्हारी में आयोजित होगा। मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि इस अवसर पर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। कार्यक्रम प्रभारी डा. राजेश बंछोर एवं सह प्रभारी मनीष चन्द्राकर को बनाया गया है। मण्डल महामंत्री द्वय निर्मल जैन एवं पूर्णेन्द्र सिन्हा, जिनेश जैन (संयोजक), लुभम बंछोर (सह संयोजक) एवं गायत्री यादव (मंडल सदस्य) सहित पूरी भाजपा मंडल टीम जामगांव (आर) समारोह को सफल बनाने में जुटी हुई है। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर वृक्षारोपण किया जाएगा ।