“सेवा पखवाड़ा कार्यशाला 10 सितम्बर को जामगांव आर में – भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला आमंत्रण”

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन 10 सितम्बर 2025, बुधवार को दोपहर 2 बजे जैन भवन, जामगांव आर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितम्बर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की कड़ी है। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री दुर्ग श्री रोहित साहू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू करेंगे।

कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायकगण, पूर्व मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, जिला और जनपद सदस्य, सरपंच, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष, शैक्षणिक संस्थानों के अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष और मंडल के समस्त कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं।

मंडल महामंत्री निर्मल जैन, पूर्णेन्द्र सिन्हा, सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक जिनेश जैन, सह संयोजक लुभम बंछोर एवं सदस्य गायत्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *