जामगांव आर। श्रीराम जानकी मंदिर किकिरमेटा (तहसील पाटन, जिला दुर्ग) में इस वर्ष 32वें वर्षगांठ पर तीन दिवसीय अखंड रामधुनी प्रतियोगिता एवं सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह भक्ति आयोजन 13, 14 और 15 सितम्बर 2025 को शनिवार से सोमवार तक संपन्न होगा। आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासी किकिरमेटा के अनुसार, इस भव्य आयोजन का उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलन 13 सितम्बर शनिवार सुबह 10 बजे होग । प्रतियोगिता में ग्रामीण एवं शहरी श्रेणी के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। पारंपरिक भक्ति वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
अध्यक्ष जागेश साहू ने बताया कि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 15 सितम्बर सोमवार रात 9 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों,गणमान्यजन और धर्मप्रेमी उपस्थित रहेंगे। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं भजन मंडलियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है