जामगांव आर में सेवा संकल्प अभियान: श्रमदान, मितानिन सम्मान और पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गोद भराई, अन्नप्राशन एवं नेवता भोजन के साथ खिलौना बैंक और मिलेट्स प्रदर्शनी ने बढ़ाया कार्यक्रम का आकर्षण
जामगांव आर।
ग्राम पंचायत जामगांव आर के सामुदायिक भवन में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंगना में शिक्षा एवं मितानिन सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, उपसरपंच मुकेश साहू, ग्राम पंचायत जामगांव आर की महिला पंच सुनीला साहू सहित पर्यवेक्षक मेघा मोहरील, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान गोद भराई, अन्नप्राशन एवं नेवता भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसमुदाय द्वारा दान की गई खेल सामग्री एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में खिलौना बैंक का प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही पौष्टिक थाली, आरटीई एवं मिलेट्स से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाकर बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं समग्र विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजकों ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता, महिला एवं बाल विकास तथा पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *