जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर भरर में हिंदी विभाग द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कविता, भाषण, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापिका डॉ. लता मार्कण्डेय ने किया। निबंध प्रतियोगिता में गीतांजलि बी.एससी. अंतिम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्या ईशा एवं बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर की टीम प्रथम रही, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में सोनाली एस.सी. प्रथम स्थान पर रहीं। कविता प्रतियोगिता में श्रीमति बी.ए. प्रथम सेमेस्टर प्रथम स्थान पर रहीं।
मुख्य वक्ता के रूप में प्राचार्य डॉ. शिखा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व और उसकी शुद्ध प्रयोग एवं उच्चारण द्वारा इसके सही प्रयोग पर बल दिया। डॉ. लता मार्कण्डेय ने हिंदी दिवस के महत्व और हिंदी के क्षेत्र में योगदान देने वाले साहित्यकारों की जानकारी साझा की। आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेने की बात कही। प्राध्यापक मनीष कुमार साहू ने कहा कि “हम कहीं भी, किसी भी जगह पर चले जाएं, हमें हमारी भाषा को नहीं भूलना चाहिए। प्राध्यापक मेजराम जोशी ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारे भावों और विचारों की अभिव्यक्ति का माध्यम है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में फेलोशिप, ऐश्वर्या, सुमन ध्रुव, प्रेरणा, कामिनी, दिशा और विद्या का विशेष योगदान रहा।