भरर में शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस व वार्षिक सम्मेलन संपन्न ! कमलेश सोरी बोले-धर्मांतरण के प्रयासों का संगठित विरोध जरूरी, विधायक प्रतिनिधि अशोक ने कहा-शहीद वीरनारायण के आदर्शों पर एकजुट हो समाज आगे बढ़े

जामगांव आर। आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज परिक्षेत्र (मुड़ा) कौही के अंतर्गत पावन धरा ग्राम भरर में शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन परिक्षेत्र स्तर पर भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान को नमन करते हुए उनके संघर्ष और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कमलेश सोरी, अध्यक्ष केंद्रीय आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज धमधागढ़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.एल. पड़ोटी (अध्यक्ष आदिवासी समाज परिक्षेत्र कौही) ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू, टिकेश्वर ठाकुर (सदस्य जि.पं. दुर्ग), राजेश ठाकुर (अध्यक्ष जिला आदिवासी ध्रुव दुर्ग)विशेष अतिथि संतराम कोड़प्पा तहसील अध्यक्ष,रामकुमार चंद्राकर सदस्य जप,कौशिल्या छबिलाल साहू सरपंच,मंजू सतीश नेताम,नंदकुमार ठाकुर,अभय राम ठाकुर(अ. परि.सुरपा),जगनु राम (अ. परि.देमार),धनाजित ठाकुर(अध्यक्ष भाठागांव आर),मोहन ठाकुर(अध्यक्ष बोरीद मुड़ा)रामसुमेर कतलम(अध्यक्ष धौराभाठा मुड़ा) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना एवं शहीद वीरनारायण सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस अवसर पर अशोक साहू ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और एकता के प्रतीक हैं। आज समाज को संगठित होकर शिक्षा, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना होगा।
मुख्य अतिथि कमलेश सोरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और आस्था उसकी पहचान है। किसी भी प्रकार के दबाव या प्रलोभन के माध्यम से हो रहे धर्मांतरण के प्रयासों का समाज को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए तथा अपनी मूल परंपराओं की रक्षा करनी चाहिए।

इस अवसर पर जीवन ठाकुर,अनिल ठाकुर शिक्षक,राजा ठाकुर,उमाशंकर नेताम,महादेव ठाकुर,हलधर ठाकुर,जीवन ध्रुव,सतीश नेताम,बृजलाल मंडावी,दुर्जन सिंह,पुरुषोत्तम,महेंद्र ठाकुर,नोहर ठाकुर,गोकुल नेताम,सोहन ठाकुर,ललित ठाकुर,सावंत राम ठाकुर,केशर ठाकुर,दानीराम ठाकुर,कृपाराम,बैसाखू,हेमंत सहित 14ग्रामों के समस्त आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज परिक्षेत्र कौही के सामाजिक बंधु एवं महिलाएं युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम में परिक्षेत्र के 14 ग्रामों से बड़ी संख्या में आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज के सामाजिक बंधु, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *