दिलीप साहू बने जिला साहू संघ दुर्ग के कोषाध्यक्ष, लगातार दूसरी बार मिला समाज का विश्वास

दुर्ग। जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री दिलीप साहू को जिला साहू संघ दुर्ग का पुनः दूसरी बार कोषाध्यक्ष निर्वाचित किए जाने पर समाजजनों एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनके दोबारा इस महत्वपूर्ण दायित्व पर चयन से साहू समाज में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। गौरतलब है कि दिलीप साहू लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए संगठनात्मक कार्यों को निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संपादित करते आ रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व, स्पष्ट सोच एवं समाज के प्रति समर्पित भाव को देखते हुए साहू समाज ने पुनः उन पर विश्वास जताया है। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल, सक्रिय एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *