पाटन। पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारत सरकार द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को लेकर छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत घुघुवा (क) में शनिवार को ग्रामवासियों ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सभापति प्रणव शर्मा एवं सरपंच श्रीमती शैलेंद्री ढाल सिंह साहू ने किया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “तिरंगे झंडे की जय” और “हम सेना के साथ हैं” जैसे नारे गूंजते रहे। देशभक्ति गीतों के बीच यात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिससे माहौल पूर्णतः राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
इस अवसर पर उप सरपंच शिवनारायण शर्मा, थानेश्वर साहू, समाजसेवी प्रशांत शर्मा, चूड़ामणि साहू, मोतीलाल देवांगन, प्रेम शंकर, सचिव अर्जुन सिंगौर, कोमल साहू, ढाल सिंह साहू, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।