मर्रा में 8 सितंबर से शुरू होगा श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह,कलश यात्रा से होगी कथा की शुरुआत, 16 सितंबर को पूर्णाहुति

पाटन। ग्राम मर्रा का वातावरण आगामी दिनों में धार्मिक रंग में रंगने वाला है। यहां राजपूत परिवार द्वारा भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 8 सितंबर को कलश यात्रा के साथ होगी। आयोजन में सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य तरुण शास्त्री महाराज (बम्लेश्वरी धाम, डोंगरगढ़) प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

कथा सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन विशेष प्रसंगों का वाचन होगा। 9 सितंबर को परीक्षित जन्म, 10 को कपिल अवतार एवं ध्रुव चरित्र, 11 को प्रह्लाद चरित्र और गजेंद्र मोक्ष, 12 को श्रीकृष्ण जन्म, 13 को गोवर्धन पूजन व रासलीला, 14 को कंस वध एवं रुक्मिणी विवाह, 15 को सुदामा चरित्र व तुलसी वर्षा तथा 16 सितंबर को गीता पाठ, पूर्णाहुति एवं कथा समापन का आयोजन होगा।

इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन ठाकुर यशवंत सिंह और ठाकुर संजय सिंह सहित परिवारजन मिलकर कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन गांव में भक्ति, आस्था और सामाजिक समरसता का माहौल निर्मित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *