रानीतराई। मां दंतेश्वरी युवा गणेशोत्सव समिति, केसरा के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘रंग लहर’ का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अशोक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि “गणेशोत्सव एकता, भाईचारे, समभाव और समर्पण का महापर्व है। युवा साथी हर वर्ष लगन और मेहनत से मूर्ति स्थापना में बहुमूल्य योगदान देते हैं। हमें धर्म, संस्कृति, परंपरा और आस्था के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए।”
सभी अतिथियों ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। आयोजन में डॉ. ईश्वर निषाद (सरपंच), बसंत सिन्हा (उपसरपंच), गजानंद सिन्हा (ग्राम प्रमुख), तेजराम सिन्हा (सेक्टर प्रभारी) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और समिति सदस्य मौजूद रहे। वातावरण भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर रहा।