मटंग में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव 20 से 28 दिसंबर तक — युग पुरोहित श्रद्धेय परमानंद जी करेंगे नौ दिवसीय कथा प्रवचन, प्रतिदिन विभिन्न अध्यायों का होगा रसपूर्ण वर्णन

जामगांव आर । ग्राम मटंग में आगामी 20 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। नौ दिवसीय इस दिव्य आयोजन में युग पुरोहित परमानंद जी (पंचकोशी धाम नव चेतना केंद्र फिंगेश्वर) कथा का अमृतपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें प्रतिदिन भागवत के अलग-अलग प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा,20 दिसंबर कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत पुराण स्थापना और गोकर्ण कथा से होगा। अंतिम दिन 28 दिसंबर को हवन, पूर्णाहुति और महाप्रसादी भंडारा का आयोजन रखा गया है। सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन राही बाई निर्मलकर, तेजसिंह निर्मलकर एवं अंजू निर्मलकर द्वारा किया जा रहा है। ग्रामवासियों में इस दिव्य कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *