YC न्यूज़ डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के सफल अभियान के बाद शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। शुभम के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मोदी जी ने मेरे बेटे की हत्या का बदला ले लिया। परिवार को इस कार्रवाई पर गर्व है।”
परिवार ने आतंकवाद के खिलाफ इस सख्त कदम का समर्थन करते हुए कहा कि देश ने सही निर्णय लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा, वह करके दिखाया। शुभम के पिता ने कहा कि बेटे की शहादत व्यर्थ नहीं गई और आज पूरे देश को इस जवाबी कार्रवाई पर गर्व है।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देशभर में सराहना हो रही है और यह संदेश जा रहा है कि भारत अब आतंक के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा। परिवार ने सभी जवानों के हौसले को सलाम करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई आतंकियों के हौसले तोड़ देगी।