रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज, 7 मई को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। इस बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेंगे। छात्र-छात्राओं में अपने रिजल्ट को लेकर काफी उत्सुकता है, क्योंकि इस साल बोर्ड परीक्षाओं में कुल 5.71 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।
बताया जा रहा है कि मार्च में आयोजित परीक्षाओं के तुरंत बाद कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी मार्च में ही शुरू हो गया था। बोर्ड द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक, आज रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राएँ अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे।
ऐसे चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ:
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
- वेबसाइट के होम पेज पर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का रिजल्ट लिंक चुनें।
- अब एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर और अन्य विवरण भरें, फिर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। यहाँ से आप न सिर्फ अपना स्कोर देख सकते हैं, बल्कि मार्कशीट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे रिजल्ट घोषित होने के समय साइट पर धैर्य रखें, क्योंकि एक साथ ज्यादा ट्रैफिक होने से साइट धीमी हो सकती है।