शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को मिली डीएसपी पद पर अनुकंपा नियुक्ति — छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को मिली डीएसपी पद पर अनुकंपा नियुक्ति — छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। राज्य सरकार ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। स्नेहा गिरपुंजे की पोस्टिंग पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में की गई है। गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस मामले को विशेष प्रकरण के रूप में लिया गया था। सरकार ने स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर नियुक्त करने का निर्णय लेकर आदेश पारित किया।

उल्लेखनीय है कि एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की सुकमा जिले में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से वीरगति हुई थी। राज्य सरकार ने शहीद अधिकारी के अमूल्य योगदान और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *