दुर्ग से अयोध्या धाम के लिए विशेष श्रद्धालु ट्रेन रवाना — विधायक ललित चंद्राकर ने दिखाई हरी झंडी

दुर्ग। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के अंतर्गत बुधवार सुबह दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम जाने वाली विशेष श्रद्धालु ट्रेन को विधिवत रवाना किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साह और भक्ति भाव के साथ इस पावन यात्रा में शामिल होकर अयोध्या धाम दर्शन का संकल्प लिया।

स्टेशन परिसर में माहौल श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक आनंद से भरा रहा। जनप्रतिनिधियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन को एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए लोगों ने कहा कि इस पहल से हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में महापौर अल्का बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, सुखदेव देवांगन, महामंत्री चंदु देवांगन, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, मुख्य स्टेशन प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *