श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं आपातकाल की काली यादों पर जामगांव आर में भाजपा द्वारा विशेष कार्यक्रम आज

लोकतंत्र की रक्षा हेतु दिए गए संघर्षों को किया जाएगा स्मरण, समाज को मिलेगा जागरूकता संदेश

जामगांव आर। प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा के निर्देश पर आज दिनांक 25 जून 2025 को जामगांव आर मंडल में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस तथा आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की हत्या पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से समरसता भवन, बाजार चौक, जामगांव आर में प्रारंभ होगा।

इस कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के बलिदान, आपातकाल की विभीषिका और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को याद किया जाएगा। साथ ही आमजन को लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष, स्कूलों की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, सरपंच, पंच, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्यगण, वर्तमान एवं पूर्व भाजपा पदाधिकारियों से उपस्थिति की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *