भक्ति,एकता और समरसता का संदेश लेकर सजी भिलाई में श्रीरामनवमी महोत्सव : विस अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह और सांसद विजय बघेल हुए शामिल…

( “एक मुट्ठी दान श्रीराम के नाम”अभियान से बंटी भक्ति और भाईचारे की मिठास )

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा आयोजित भव्य श्रीरामनवमी महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा दुर्ग सांसद विजय बघेल ने विशेष रूप से शामिल हुए और श्रद्धालुओं को श्रीरामनवमी की शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं। दोनों नेताओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए श्रीरामभक्ति में एकजुट होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रीरामभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। “एक मुट्ठी दान, श्रीराम के नाम” अभियान के माध्यम से वितरित प्रसाद ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया !
    कार्यक्रम का संयोजन छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। भिलाई के हृदय स्थल में आयोजित इस समारोह ने भक्ति, एकता,विश्वास और आस्था का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति संगीत, रामधुन और जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।
     इस अवसर पर भिलाई क्षेत्र के विधायकद्वय ललित चंद्राकर,रिकेश सेन,हरिभूमि के संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी,भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन,वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में संतजन, समिति के पदाधिकारी,श्रीरामभक्त एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *