भाजयुमो नेता जिनेश जैन की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का भव्य स्वागत, संभाग स्तरीय बैठक में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लिया

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के भाजयुमो जामगांव आर मंडल महामंत्री जिनेश जैन के नेतृत्व में नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का दुर्ग आगमन में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत अवसर पर युवा नेताओं श्रीकांत चंद्राकर,रवि सिन्हा, प्रवीण वर्मा, ओंकार कौशिक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री टिकरिहा का अभिनंदन करते हुए उन्हें धनुष-बाण भेंटकर सम्मानित किया।

युवा नेता जिनेश ने बताया कि गुरुवार को आयोजित भाजयुमो की संभाग स्तरीय बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भविष्य की संगठनात्मक रणनीति, सेवा कार्यों, संगठन विस्तार तथा 2028-29 के चुनावी तैयारी पर विशेष चर्चा की गई।बैठक में भाजपा के दिग्गज नेताओं का भी मार्गदर्शन मिला। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, सांसद संतोष पांडेय, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता संजय बघेल, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार और जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *