जामगांव आर। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में सोनी समाज को और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिनेश कुमार सोनी को दुर्ग ग्रामीण सोनी समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार सोनी की सहमति, राष्ट्रीय महासचिव निखिल सोनी की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी की अनुमति से आगामी आदेश तक के लिए की गई है।
पाटन विधानसभा के दक्षिण पाटन अंतर्गत ग्राम करेला निवासी दिनेश कुमार सोनी ने इस दायित्व के लिए वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारियों, समाजजनों एवं राष्ट्रीय सचिव के प्रति आभार जताते हुए कहा—सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वोपरि मानते हुए मैं समाजहित एवं संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।उनकी नियुक्ति से सोनी समाज के कार्यकर्ताओं व समाजजनों में हर्ष की लहर है और संगठन की एकजुटता को और बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।