त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती — स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में जांच अभियान तेज

रायपुर। रक्षाबंधन सहित आगामी त्यौहारों को देखते हुए छत्तीसगढ़ में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने व्यापक जांच अभियान शुरू किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर यह अभियान पूरे प्रदेश में लगातार चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सिमगा और भाटापारा क्षेत्र की मिठाई दुकानों, होटलों तथा ट्रांसपोर्ट कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। सिमगा स्थित बालाजी जोधपुर स्वीट्स से खोवा कतली और श्रीकृष्णा डेयरी से पनीर के नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

जांच टीम ने भाटापारा के ट्रांसपोर्ट ऑफिस एवं गैराज का निरीक्षण भी किया और यह सुनिश्चित किया कि कहीं से अमानक, मिलावटी या बिना बिल के खाद्य पदार्थों का परिवहन तो नहीं हो रहा है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना पक्के बिल और रसीद के खाद्य पदार्थों का ट्रांसपोर्ट न किया जाए।

खाद्य एवं औषधि विभाग ने जनता से अपील की है कि वे त्योहारी सीजन में स्वच्छ, प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही खरीदें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा। त्योहारों की मिठास के साथ सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *