सादगी में सजी 70वीं सालगिरह : पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू को शुभकामनाएं देने पहुँचे समर्थक

जामगांव आर। पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने अपना 70वां जन्मदिवस अत्यंत सादगी और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक, शुभचिंतक एवं जनप्रतिनिधि उन्हें बधाई देने पहुंचे और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। जन्मदिवस के मौके पर डॉ. साहू ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे मात्र 14 वर्ष की आयु से ही प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी का व्रत रखते आ रहे हैं तथा दोनों नवरात्रि में नौ दिनों तक फलाहार के साथ उपवास करते हैं। उन्होंने बताया कि 25 वर्ष की आयु से वे गायत्री शक्तिपीठ से जुड़े हुए हैं और आज भी उनकी दिनचर्या सुबह 5 बजे पूजा-पाठ से प्रारंभ होती है।

डॉ. साहू ने अपने जीवन को सादगी, अनुशासन और सेवा का प्रतीक बताते हुए कहा कि मनुष्य जीवन ईश्वर का अमूल्य वरदान है, जिसे अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी और समर्पण के साथ जीना चाहिए। उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को समान रूप से निभाने को जीवन का मूल मंत्र बताया। इस अवसर पर उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। जन्मदिवस पर बधाई देने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहू, उमाशंकर साहू, धनराज साहू, दिनेश साहू, खेमलाल साहू, निर्मल जैन, हरिशंकर साहू, रामाधार साहू, किशन हिरवानी, नरेश केला, पूर्णेन्द्र सिन्हा, गंगादीन साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू, गोपेश साहू, राजू साहू, श्रीमती गायत्री साहू, प्रेमलता चंद्राकर, महेंद्र साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *