जामगांव आर। स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बेल्हारी में भाजपा नेता यादमल गोलछा को दुर्ग सांसद विजय बघेल द्वारा सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
श्री गोलछा अब सेजेस जामगांव आर के एसएमडीसी की बैठकों में सांसद प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे। उनकी इस नियुक्ति पर विद्यालय प्रबंधन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सेजेस अध्यक्ष मनीष चंद्राकर, प्राचार्य वाय. के. साहू, भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू, महेश साहू, रामसिंह बंसोड़ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।