ईसाई परिवार ने अपनाई सनातन परंपरा-विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की प्रेरणा से वैदिक रीति से अंत्येष्टि

भखारा । ग्राम कोलियारी (भखारा) में हाल ही में एक ईसाई परिवार की महिला सदस्य का निधन हुआ। यह परिवार पूर्व में हिंदू धर्म से मतांतरित होकर ईसाई धर्म अपना चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परिवार से संपर्क साधा और उन्हें सनातन परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार करने के लिए प्रेरित किया। जिलामंत्री रामचंद देवांगन के निर्देश पर जिला सह मंत्री दीपक सोनी, जिला सह गौ रक्षक नमन जैन सहित कुरूद प्रखंड की टीम ग्राम कोलियारी पहुँची। सरपंच और ग्रामीणों के सहयोग से परिवार ने घर वापसी स्वीकार कर दिवंगत महिला का अंतिम संस्कार वैदिक रीति-विधानों के साथ संपन्न किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने देखा कि किस प्रकार मंत्रोच्चार और वैदिक संस्कार आत्मा को सद्गति और मोक्ष की दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने हिंदू परंपरा की महत्ता को महसूस किया और विश्व हिंदू परिषद की इस मानवीय पहल की प्रशंसा की।

घर वापसी और अंत्येष्टि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष यशवंत साहू, जिलामंत्री रामचंद देवांगन, सह मंत्री दीपक सोनी, जिला सह मंत्री दिलीप साहू, जिला संयोजक रवि कुमार साहू, जिला सह संयोजक तुषार साहू, वैभव यदु, जिला गौ रक्षा प्रमुख टोकेश साहू, जिला सह गौ रक्षक नमन जैन, प्रखंड मंत्री मिथलेश साहू, प्रखंड संयोजक कुंज बिहारी साहू, कृष्णकांत साहू सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *