धौंराभांठा में 28वां गुरु सम्मान समारोह सम्पन्न, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले-“राष्ट्रनिर्माण और समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है”

सेलुद। शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक भूपेश बघेल के संयोजन में पाटन ब्लॉक के ग्राम धौंराभांठा में भव्य गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह लगातार 28वें वर्ष आयोजित हुआ है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1997 में घुघवा गाँव से हुई थी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने इस शिक्षा सत्र में सेवानिवृत्त हुए 32 शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया और सैकड़ों उपस्थित शिक्षकों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. शिवकुमार पांडेय रहे, अध्यक्षता शिक्षाविद सैय्यद फाजिल ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी टी. आर. जगदल्ले एवं समाजसेवी सीताराम वर्मा उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने किया। समारोह को संबोधित करते हए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा—“राष्ट्रनिर्माण और समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है। हम जो भी आगे बढ़ पाए हैं, उसके पीछे हमारे गुरुओं का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री रहते हुए हमने स्कूलों में संसाधनों की कमी नहीं होने दी और शिक्षकों की भर्ती व स्कूलों के वातावरण को बेहतर बनाने को प्राथमिकता दी। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, जवाहर वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर,अश्वनी साहू, देवेंद्र चंद्रवंशी, अशोक साहू, दिनेश साहू, एच एल चंदेल, रूपेंद्र शुक्ला, तरुण बिजौर, अजय सिंगौर, विष्णु चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, पवन पटेल, युगल किशोर आडिल, केदार कश्यप, चेतन चंद्राकर, जयश्री वर्मा, संतोषी तिवारी, उर्वशी वर्मा, किरण चंद्राकर, पुष्पा वर्मा, कमलेश नेताम, राजेश्वर सोनकर, आंनद बघेल, अंशु रजक, विष्णु वर्मा, छन्नू लाल वर्मा, विक्की चंद्राकर, अमृत राजपूत, गोपाल देवांगन, नीरज सोनी, सालिक साहू, पालेश्वर ठाकुर , लोचन यादव , विकास वर्मा, शेखर चंद्राकर, बेनी ठाकुर, गोपाल ठाकुर सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद थे।

सेवानिवृत्त 32 शिक्षकों का हुआ विशेष सम्मान-
इस वर्ष शिक्षा सत्र में कुल 32 शिक्षक पाटन ब्लॉक अंतर्गत सेवानिवृत्त हो गए थे जिनका विशेष सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है। जिनमें द्वारिका प्रसाद नेताम, मानिक लाल पटेल, चन्द्रदेव सोनकल्हिारी, विजयलक्ष्मी शर्मा, बाबूलाल विश्वकर्मा, अंगद सिंह राजपूत, रिखी राम ठाकुर, ओमप्रकाश निर्मल, पुनित राम बंजारे, विरेन्द्रघर दीवान, महेन्द्र कुमार मिथलेश, नरोत्तम राम साहू, बुधराम ठाकुर, अनुसुईया बंछोर, अरूण कुमार अहीर, भुवन लाल कौशिक, कौशलेन्द्र भारद्वाज, ईश्वर राम वर्मा, नीता गुप्ता, महेश कुमार राजपूत, पुनाराम देवांगन, ठाकुर राम साहू, दुर्वाशा राम साहू, बिन्दा प्रसाद, स्नेहलता बक्सी, भगवंतीन डहरिया, रामकृष्ण ताम्रकार, द्वारिका प्रसाद साहू, सुखचैन सिन्हा, नागेश्वरी वर्मा, संत राम साहू, चंन्द्रशेखर चन्द्राकर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *