“छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति में दाऊ खुमान साव का योगदान अमूल्य” – सांसद विजय बघेल

भिलाई। भिलाई के रामनगर स्कूल प्रांगण में स्व. खुमान साव संगीत सेवा समिति, स्वर्ण गजराज गणेश उत्सव समिति एवं समस्त नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में खुमान साव स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खुमान साव जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद प्रस्तुत हुए “खुमान संगीत” ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने लोकगायक दाऊ खुमान साव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा—“छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति में दाऊ खुमान साव जी का योगदान अमूल्य है। उनका संगीत आज भी जन-जन के मन को झंकृत करता है। हमें गर्व है कि हमारे समाज में ऐसे रत्न हुए हैं।”

सांसद बघेल ने समारोह में विशिष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। इनमें – स्व. लता खापर्डे स्मृति सम्मान – श्रीमती भगवती साहू (लोक गायिका)स्व. सफीन दास मानिकपुरी स्मृति सम्मान – श्री जागेश्वर साहू (खेरदा) खेरदा पुष्पा साहू कृत लोक सांस्कृतिक मंच – नवा किसान, रामनगर (भिलाई) शामिल है ।

इस दौरान सांसद बघेल ने खुमान साव का प्रसिद्ध गीत “मोर संग चलो गा” गाकर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिव्या भसीन ने की। विशिष्ट अतिथियों में महेश वर्मा, खिलावन साहू, राजकुमार साव, रजनी रजक, तुकाराम ठाकुर, संतोष मोर्या, नंदकुमार कश्यप, सुंदर साहू, संजय साहू, बी.आर. डड़सेना सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह को सफल बनाने में समिति के संरक्षक मंडल पद्मश्री डॉ. आर.एस. बारले, शंकर हिरवानी, देवेंद्र उर्वशा सहित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष दुजराम साहू, सचिव सुरेंद्र ठाकुर एवं सभी सदस्यों तथा रामनगर नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *