सीएम साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व सीएम बघेल, सांसद बघेल नवदंपतियों को देंगे आशीर्वाद–
जामगांव आर। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में ग्राम भरर में भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर दो दिवसीय तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन आज से शुरू हो रहा है। आयोजन को लेकर शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा कार्यक्रम स्थल पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन अपने 23वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, जिसे तहसील साहू संघ पाटन, परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव आर एवं स्थानीय साहू समाज भरर के संयुक्त प्रयास से संपन्न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल शनिवार को दोपहर 2 बजे 1010 मंगल कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 4 बजे सामूहिक आरती, अतिथि स्वागत एवं चूलमाटी की रस्म होगी। सायंकाल आयोजित महिला सम्मेलन में हजारों समाजजन शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी , प्रदेश महिला संयोजिका दिव्या कलिहारी अध्यक्ष तथा विभिन्न महिला पदाधिकारी विशिष्ट अतिथियों में चंद्रिका साहू, मंजू साहू, ललेश्वरी साहू, दामिनी साहू, सरपंच कौशल्या साहू उपस्थित रहेंगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उपाध्यक्ष डुलेश्वर साहू, संगठन सचिव सुरेन्द्र साहू, महिला उपाध्यक्ष विमला साहू, भुनेशवरी साहू, प्रमुख सलाहकार अश्वनी साहू, पूर्व अध्यक्ष गंगादीन साहू, जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू,, पारखत साहू, टेसराम साहू किशन हिरवानी, रामनारायण साहू, गायत्री साहू, नारद साहू,पूरन लाल,साहू,महासचिव महेन्द्र साहू, परमानंद साहु, रूपचंद साहू, संतोष साहू, ईश्वर साहू, बेनीराम साहू, लक्ष्मी साहू, नंदनी साहू, दानी राम भानुप्रिया साहू सहित तहसील एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
•कर्मा महोत्सव में 26 को शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि –
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रातः 10 बजे मां कर्मा की महाआरती एवं वैवाहिक संस्कार प्रारंभ होंगे। दोपहर 12 बजे कर्मा महोत्सव, दानवीर भामाशाह जयंती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। दोपहर 2 बजे बारात स्वागत एवं पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जिसमें महंत पंचम दास साहेब शास्त्रीय द्वारा वैदिक विधि से विवाह रस्म सम्पन्न कराया जाएगा। कर्मा महोत्सव समारोह (दोपहर 12 बजे) में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रमुख अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में राजेश साहू, सुनील साहू, शशिकांत साहू एवं कृष्णा साहू शामिल रहेंगे।
•नवदम्पतियों को बधाई देने मुख्यमंत्री साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, सांसद बघेल सहित कई दिग्गज जुटेंगे –
इसी दिवस आयोजित आशीर्वाद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रमुख अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल तथा विशेष अतिथि पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक दयाराम साहू, दीपक साहू, जितेंद्र साहू, जिपस कल्पना नारद साहू, जनपद सदस्य रामकुमार चन्द्राकर कार्यक्रम में सहभागिता देते हुए नव दम्पतियों को आशीर्वाद देंगे।