जामगांव आर। परिक्षेत्र साहू संघ जामगांव आर की महत्वपूर्ण बैठक में तहसील स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह एवं विशाल कर्मा जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर अहम निर्णय लिया गया। 25-26 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस महोत्सव के लिए स्थानीय इकाई भरर का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में पापमोचनी एकादशी (15 मार्च) के अवसर पर समस्त स्थानीय इकाइयों में संत माता कर्मा जयंती मनाने तथा मृत्यु भोज के स्थान पर सादा भोज को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय इकाई भरर एवं औरी से प्राप्त आवेदन पर सदन में विस्तृत चर्चा एवं गहन विचार-विमर्श के बाद ग्राम भरर को आयोजन स्थल के रूप में सर्वसम्मति से चयनित किया गया। इस निर्णय के बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया। बैठक की शुरुआत परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू द्वारा स्वागत भाषण के साथ की गई। वरिष्ठजनों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी समाजजनों से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। बैठक का संचालन परिक्षेत्रीय पदाधिकारी अंगेश्वर साहू एवं आभार लोकेश साहू द्वारा किया गया!
उक्त बैठक में संरक्षक Compliance साहू संघ जामगांव आर किशोर साहू , डॉ. गुलाब साहू सरिता साहू,(वरिष्ठ सलाहकार) हेमलाल साहू परसही, नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष बेनी राम साहू , भानुप्रिया साहू, संगठन सचिव लोकेश साहू, त्रिवेणी साहू, सोहन साहू, द्वारिका साहू,खुमान साहू, प्रेमलाल साहू,अंगेश्वर साहू, टोप सिंग साहू,अरविंद साहू, कुलेश्वर साहू,दानी राम साहू, नंदनी साहू, लक्ष्मी साहू, ईश्वर साह, इंद्रु राम साहू ,वेदप्रकाश साहू, परमानंद साहू, जवाहर साहू, सुदर्शन साहू, राजेश साहू,कोमल साहू,कौशल साहू, शोभित साहू, वासुदेव साहू, गिरजा शंकर साहू, भुवन लाल साहू, दयानंद साहू, बुलम साहू, (स्थानीय पदाधिकारी गण) युवराज साहू,मानसिंह साहू, डॉ. विशेश्वर साहू, भूषण साहू, शेष नारायण साहू, महेश साहू, देवन साहू,राजेश्वर साहू, दिनेश कुमार साहू,आत्मा राम साहू,रोहित साहू,, जाली राम साहू,पुनीत साहू,खिलेश साहू, दयालु साहू , नोमेश साहू बिंदेश्वरी साहू सरोज साहू, विष्णु राम साहू, लोकेश कुमार साहू, डूनेश्वर साहू,डोमेन साहू, युवराज साहू, सीताराम साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जनों की उपस्थिति रही।