तहसील साहू संघ पाटन की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा — संगठन की एकता और विकास पर रहेगा फोकस

तहसील साहू संघ पाटन की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा — संगठन की एकता और विकास पर रहेगा फोकस

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन की नई कार्यकारिणी की घोषणा साहू सदन पाटन कार्यालय में की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने विभिन्न प्रकोष्ठों और जिम्मेदारियों के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। घोषणा के अनुसार वरिष्ठ संरक्षक नंदलाल साहू (पाहंदा अ), संरक्षक अश्वनी साहू (पतोरा), वरिष्ठ सलाहकार पुरन लाल साहू (भनसूली) तथा सलाहकारों में दिनेश साहू (तेलीगुंडरा), अशोक साहू (भनसूली), मोरध्वज (अमलेश्वर डीह), दिलीप साहू (तेलीगुंडरा) और सरजुराम साहू (आगेसरा) को मनोनीत किया गया है।

अध्यक्ष लालेश्वर साहू (गातापार), कार्यकारी अध्यक्ष दाऊ दिनेश साहू (तेलीगुंडरा), उपाध्यक्ष डुलेश्वर साहू (मटंग) एवं महिला उपाध्यक्ष विमला साहू (सेलूद) रहेंगी। संगठन सचिव के रूप में सुरेंद्र कुमार साहू (पाहंदा अ) और महिला संगठन सचिव भुनेश्वरी साहू (कुम्हली) को दायित्व सौंपा गया है। महासचिव महेन्द्र कुमार साहू (करसा), कोषाध्यक्ष नारद साहू (धमना) तथा प्रचार सचिव डॉ सुरेश कुमार साहू (बोदल) और महिला प्रचार सचिव गीता साहू (पतोरा) नियुक्त किए गए हैं।

विभिन्न प्रकोष्ठों में युवा, महिला, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, न्याय, चिकित्सा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों के संयोजक, सह संयोजक और सचिवों को भी जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी का दायित्व अनिल कुमार साहू (पाटन) को सौंपा गया है।

घोषणा के दौरान अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा “तहसील साहू संघ पाटन की नई कार्यकारिणी समाज की एकता, शिक्षा, और युवा सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और साहू समाज को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।।उन्होंने आगे कहा कि संगठन का हर सदस्य समाजहित में योगदान देगा और आपसी सहयोग एवं भाईचारे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। घोषणा के साथ ही पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल रहा और एक-दूसरे को बधाई देते हुए समाजजनों ने संगठन की उन्नति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *