जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की 111वीं वार्षिक आमसभा 28 सितंबर को, आय-व्यय और लाभांश सहित बैंक की आगामी कार्ययोजना पर होगी चर्चा

402 प्राथमिक सहकारी समितियों सहित विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि होंगे शामिल

दुर्ग, 27 सितंबर 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की 111वीं वार्षिक आमसभा 28 सितंबर 2026, सोमवार को दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद हॉल, सांस्कृतिक भवन, जेल तिराहा के पास दुर्ग में आयोजित की जाएगी। बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने बताया कि आमसभा में बैंक के वित्तीय एवं आगामी कार्ययोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। आमसभा में बैंक के आय-व्यय, लाभ-हानि का ब्यौरा, वित्तीय रिपोर्ट, अंशधारी सदस्यों को लाभांश की स्वीकृति तथा आगामी वर्ष के लिए बैंक की कार्ययोजना और बजट को स्वीकृति देने सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने आमसभा में सभी को आमंत्रित किया है

बैठक में 402 प्राथमिक सहकारी समितियों के बैंक प्रतिनिधियों के साथ बुनकर समिति, विपणन समिति, गैर कृषि साख समिति, मछुवा समिति सहित विभिन्न सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बैंक के संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैंक प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि निर्धारित समय पर गणपूर्ति के अभाव में बैठक स्थगित कर उसी स्थान पर आधे घंटे बाद पुनः कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। स्थगित बैठक में गणपूर्ति की आवश्यकता नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *