पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सभापति एवं युवा नेता प्रणव शर्मा के संयोजन में ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ग्रामीण स्तरीय 36 प्रकार की पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताएँ भव्य रूप से आयोजित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना से हुआ। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष (मंत्री दर्जा प्राप्त) रूपनारायण सिन्हा ने छग योग आयोग की टीम के साथ विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। नन्ही बालिकाओं एवं योग आयोग की ब्रांड एंबेसडर योग ज्योति ने आकर्षक योग प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में युवा, महिलाएँ और ग्रामीण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। विजेताओं को मुख्य अतिथि के करकमलों से सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में ग्राम की सरपंच शैलेंद्री साहू, समाजसेवी प्रशांत शर्मा, औंरी सरपंच कलिंद्री मानिकपुरी, पचपेड़ी सरपंच चेतन चंद्राकर, पहंडोर सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र मढरिया, अमेरी सरपंच भूषण सेन, पूर्व सरपंच लोकेश्वर साहू एवं अनेक गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा। महावीर यूथ क्लब के सूरज साहू, नमन साहू, धनेश्वर साहू एवं अन्य सभी सदस्यों के अथक प्रयास से यह आयोजन लगातार 25वें वर्ष भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।