रेड रिबन क्लब और यूथ रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जामगांव आर कॉलेज में एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगांव आर (भरर) में रेड रिबन क्लब एवं यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में राज्य एड्स नियंत्रण समिति, रायपुर द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने विद्यार्थियों को एड्स के कारण, बचाव, रोकथाम और इसके प्रति जागरूकता संबंधी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। यह जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी गई।

आयोजन में महाविद्यालय के 70 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रो. नीता कुम्भारे, प्रो. आर के तिवारी, डॉ. अरुणेन्द्र कुमार तिवारी, श्री मनोज यादव और श्री मेजराम जोशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *