जामगांव आर । छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज कौही–किकिरमेटा–बेलौदी परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन समारोह 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को बेलौदी स्थित निषाद भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ होगा। आयोजन समिति के अनुसार अधिवेशन में अतिथियों का स्वागत, उद्बोधन, सामाजिक प्रकरणों का निराकरण तथा वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2025 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र निषाद (अध्यक्ष, जिला संगठन निषाद समाज, बालोद) उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता डॉ. धनश्याम निषाद (अध्यक्ष, जिला संगठन निषाद समाज, दुर्ग) करेंगे। कार्यक्रम में संतोष निषाद, बी.आर. निषाद, विवेक निषाद, श्रीमती संतोषी निषाद, देवकुमार निषाद, डॉ. ईश्वर निषाद, हेमंत निषाद, श्रीमती बबली अनुराधा निषाद, श्रीमती माधुरी नरोत्तम निषाद, नारायण लाल निषाद एवं नेतराम निषाद सहित जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के वरिष्ठ सदस्य विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे, यह जानकारी परिक्षेत्र के सचिव तेजराम निषाद ने दी।