भाजपा जामगांव आर मण्डल द्वारा 13 जून को “विकसित भारत संकल्प सभा : मोदी सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों पर रानीतराई में होगा भव्य आयोजन

रानीतराई । मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्षों की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के निर्देश पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन 13 जून 2025 को भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा रानीतराई रेस्ट हाउस परिसर में किया जाएगा।

इस संकल्प सभा में पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन और राकेश पांडेय (कुम्हारी) मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। यह सभा प्रात: 11 बजे प्रारंभ होगी, जिसमें पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों, जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता अपेक्षित है। सभा का उद्देश्य मोदी सरकार के 11 वर्षों की आर्थिक सुधार, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और सुरक्षा नीति जैसे उल्लेखनीय कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम संयोजक निर्मल जैन, पुणेन्द्र सिन्हा एवं प्रेमीन साहू आयोजन के समन्वय में जुटे हैं। जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर संकल्प सभा को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *