रायपुर: कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज का विवादित बयान, पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भारत की हार की बात कहकर घिरे विवादों में…देखें उनका सोशल मीडिया पोस्ट

रायपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट कर नया विवाद खड़ा कर दिया। मिंज ने लिखा कि अगर भारत पाकिस्तान से युद्ध करता है तो भारत की हार निश्चित है। उनके इस बयान पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर घेरा जा रहा है। मिंज के इस बयान को देशविरोधी करार देते हुए कई संगठनों ने पलटवार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *