जामगांव आर। पाटन ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ वेलनेस सेंटर) बेल्हारी में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर तनवीर सिद्दीकी और डॉक्टर आलोक ने शनिवार को ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बेल्हारी के हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। केंद्रीय दल द्वारा इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता, कर्मचारियों के कार्यप्रणाली, और मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का गहन परीक्षण किया गया। टीम ने चिकित्सीय सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों और मरीजों की संतुष्टि से जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त कीं। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि बेल्हारी स्वास्थ्य केंद्र ने गुणवत्ता मानकों में अच्छी उपलब्धि हासिल की है ।
कार्यक्रम में जिला दुर्ग से डीपीएचएन रितिका पवार, पाटन बीएमओ डॉ. भुवनेश्वर कठौतिया, बीईटीओ चंद्रकांता साहू, बीपीएम पूनम साहू, बेल्हारी स्वास्थ्य केंद्र से राकेश सार्वा, इंदिरा अहीर,सीएचओ दीप्ति टंडन,सरपंच अमित अग्रवाल सहित सेक्टर रानीतराई के सुपरवाइजर, एलएचवी और सभी सीएचओ, आरएचओ उपस्थित रहे।