कौही में तीज महोत्सव का उल्लास — सुहागिनियों ने सोलह श्रृंगार कर की शिव आराधना ! जिपं प्रतिनिधि नारद साहू बोले “तीजा हमारी संस्कृति और समर्पण का पर्व है”

रानीतराई। धर्म नगरी कौही में तीजा पोरा का पर्व सुहागिनियों ने उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया। विवाहिता महिलाएँ पर्व के एक दिन पहले मायके पहुँचकर करूभात ग्रहण कर पर्व की शुरुआत करती हैं और अगले दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना करती हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपं प्रतिनिधि नारद साहू, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि रहे। अध्यक्षता सुरेश साहू, सरपंच प्रतिनिधि ने की। विशेष अतिथि के रूप में अरविंद साहू (मंडल सदस्य), अभिषेक सेन (मीडिया प्रभारी), संजु साहू (लोकगायक), रविशंकर साहू (परिक्षेत्रीय अध्यक्ष जामगांव आर) एवं नारायण साहू (माँ काली साउंड सर्विस) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष साहू ने किया। मौके पर नारद साहू ने कहा—तीजा केवल पर्व नहीं, यह हमारी संस्कृति और परिवारिक मूल्यों को संजोने का अवसर है। यह पर्व हमें त्याग, प्रेम और समर्पण की प्रेरणा देता है। सुहागिन बहनों का यह उत्साह और परंपराओं के प्रति आस्था देखकर गर्व होता है। आज की पीढ़ी को ऐसे आयोजनों से यह सीख मिलती है कि हमारी परंपराएँ ही हमारी असली धरोहर हैं। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज में महिला शक्ति के योगदान को सम्मान देने का यह पर्व प्रेरणा का प्रतीक है।

प्रतियोगिताओं में महिलाओं का उत्साह

तीज पर्व के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।,मटका फोड़ प्रतियोगिता में रेखा साहू और कुंती निषाद विजेता रहीं।जो जीता वही सिकंदर” खेल में सगनी पाल और सुनीता निषाद ने बाजी मारी। भाषण, गीत-संगीत प्रतियोगिता में करुणा साहू और ईशवरी साहू को सम्मानित किया गया। डांस प्रतियोगिता की विजेता प्रमिला साहू बनीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में त्रिवेणी निषाद और इंद्राणी देवांगन ने ताज अपने नाम किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें लवकुश देशमुख, दिलीप देवांगन, भागीरथी पवार, महेतर जोशी, राम साहू, बुद्ध साहू, कमलनारायण साहू, विजय साहू, सुखदेव निषाद, बिरसिंग साहू, सुरेन्द्र कुमार साहू, खुबलाल मेश्राम, सोहन साहू, पितेश साहू, प्रितम निषाद, लेखराम निषाद, पुरुषोत्तम साहू, दिलीप साहू, ठाकुर राम साहू, राकेश निषाद, राजेन्द्र धनकर, बिरबल धनकर, हर्ष साहू, राहुल सुरज, राजेंद्र देवांगन, भुवन ठाकुर, सोमनाथ साहू शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *