जामगांव आर में रामनवमी महोत्सव-भव्य आयोजन के लिये जनकल्याण रामोत्सव समिति का गठन,प्रणव संयोजक और किशोर अध्यक्ष बने…

पाटन-आगामी रामनवमी पर्व पर दक्षिण पाटन के जामगांव आर में ब्लॉक स्तरीय भव्य रामोत्सव एवं धर्मसभा आयोजन हेतु सक्रिय जन कल्याण रामोत्सव समिति का विस्तार किया गया जिसमें जनपद सदस्य प्रणव शर्मा संयोजक एवं जामगांव आर निवासी किशोर साहू अध्यक्ष बनाये गए !


समिति के संयोजक प्रणव एवं अध्यक्ष किशोर ने सोमवार को समिति का विस्तार करते हुए कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान कर आगामी आयोजन के लिये जिम्मेदारी सौंपी जिसमें उपाध्यक्ष कमलेश साहू,नेतराम निषाद,नारद साहू,शैलेन्द्री मंडावी,ज्योतिप्रकाश साहू,कमलेश चन्द्राकर,रानी बंछोर एवं संगीता शर्मा,महामंत्री हलधर महमल्ला,पुरणेंद्र सिन्हा, सचिव मनीष चन्द्राकर एवं रवि सिन्हा सह सचिव योगेश्वर साहू,वासु वर्मा एवं राकेश शर्मा बनाये गए ! समिति के संरक्षक मण्डल में नरेश केला,रूपेंद्र शुक्ला,आसकरण जैन,कमलेश वर्मा,रामकुमार चन्द्राकर,लालेश्वर साहू,निर्मल जैन,धनराज साहू तथा प्रमुख सलाहकार में भगवान सिंह चन्द्राकर,राजेश बंछोर,संजय चन्द्राकर,तेजेन्द्र पिपरिया,भास्कर वर्मा,रूप सिन्हा,बेनीराम साहू,बलभद्र वर्मा,शशिकिरण,नंदनी,भानुप्रिया साहू,दानिराम वर्मा,विनोद ठाकुर को रखा गया है !


गौरतलब है कि छग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के मार्गदर्शन में प्रस्तावित उक्त आयोजन को गति देने क्षेत्र में लगातार बैठकों का दौर जारी है, सोमवार को गाड़ाडीह,रानीतराई एवं बेल्हारी सेक्टर की बैठकें हुई जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *