जामगांव आर। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर दक्षिण पाटन अंचल राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर रहा। क्षेत्र के सभी पंचायतों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं और स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। क्षेत्र जामगांव आर पंचायत में सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, शहीद डोमेश्वर साहू कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, किसान चौक में उपसरपंच मुकेश साहू, सेजेस बेल्हारी एवं शिवाजी चौक में उपसरपंच मनीष चंद्राकर, पंचायत भवन में सरपंच अमित अग्रवाल, अटल चौक में सांसद प्रतिनिधि यादमल गोलछा, जय जवान जय किसान चौक में मंजुलाल भारती एवं भूषण चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति में रूप सिंह सिन्हा बटरेल पंचायत में सरपंच येमन आठे,सेवा सहकारी समिति में भाजपा नेता कमलेश साहू,गातापार पंचायत में सरपंच रेवाराम साहू, आगेसरा पंचायत में सरपंच रमाकांत साहू,अकतई में सरपंच माधुरी साहू,नवागांव में सरपंच कविता साहू,धमना पंचायत में सरपंच लोकेश महलवार,टेमरी में सरपंच वरुण देव,सुरपा में चंद्रहास साहू,भरर में कैशिल्या साहू,खोला में सरपंच पुष्पलता जांगड़े,निपानी में सरपंच राजेश ठाकुर ने सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया।
79 वीं स्वाधीनता दिवस पर मुख्य समारोह बेल्हारी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू और जनपद सभापति खेमलाल देशलहरे शामिल हुए।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया।
समारोह में जिपं सभापति कल्पना साहू ने कहा, स्वतंत्रता दिवस सिर्फ जश्न का दिन नहीं, बल्कि यह संकल्प लेने का अवसर है कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त और स्वाभिमानी भारत बनाएँ। जनपद सभापति खेमलाल देशलहरे ने कहा,गांव-गांव और स्कूलों में बच्चों का जोश देखकर विश्वास होता है कि देश की बागडोर सुरक्षित हाथों में है। आज देश और प्रदेश की बागडोर राष्ट्रवादी सरकार के हाथ मे है जो जनकल्याण के नित नए आयाम गढ़ रही है ।
सेजेस अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि देशभक्ति सिर्फ तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं, यह हर नागरिक के कर्म में दिखनी चाहिए। समारोह को भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू,सांसद प्रतिनिधि यादमल गोलछा, सरपंच अमित अग्रवाल ने भी संबोधित किया,प्राचार्य वाय के साहू ने सभी का आभार जताया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,शिक्षकगण एवं छात्र समुदाय की उपस्थिति रही ।