जामगांव आर। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय ने अगस्त माह को शिक्षा और सामाजिक सहभागिता के संगम के रूप में मनाया। प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं सांस्कृतिक समिति के संयोजन में विभिन्न गतिविधियों ने देशभक्ति और संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। संस्कृत दिवस पर “अहम आवाम वयम्” की भावना को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता में नीति श्लोक और गीता के पद्य सुनाकर भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने हेतु महाविद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली। अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ रैली में हिस्सा लिया तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर इसे आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर प्रमाणपत्र भी प्राप्त किए।
महाविद्यालय की छात्राओं ने “देशभक्त” शीर्षक से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सच्चे देशभक्त की पहचान बताई, वहीं वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने “जर्नी ऑफ तिरंगा” (1906 से 1947 तक) पर रोचक प्रस्तुति दी और तिरंगे के ऐतिहासिक स्वरूपों को ऑनलाइन देखा। इसके अलावा “नया भारत” थीम पर रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
रक्षाबंधन पर्व पर महाविद्यालय की बेटियों ने वीर सैनिकों के लिए राखियां बनाकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अमलेश्वर तक पहुंचाईं। यह पहल भाई-बहन के रिश्ते को देशसेवा की भावना से जोड़ने का प्रेरक उदाहरण बनी।
प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास हेतु ऐसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया। सभी गतिविधियों में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और NSS स्वयंसेवियों — कुसुम, डिंपल, भूमिका, दुर्गेश, नीता, दिव्या, मीनाक्षी, मोहिनी, प्रेरणा, मुस्कान, सतरूपा, प्रवीण, चंदन, हितेश, उमेश, जानकी और वर्षा — का विशेष योगदान रहा।