भव्य कांवर यात्रा 28 जुलाई को पाटन से टोलाघाट रवाना होगी — जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सावन की कांवर यात्रा बनेगी सेवा, श्रद्धा और संरक्षण का संगम,पायल साहू देंगी भक्तिमय प्रस्तुति

पाटन। सावन के पावन महीने में भक्ति और जनसंपर्क का अद्भुत संगम लेकर पाटन से टोलाघाट तक भव्य कांवर यात्रा का आयोजन 28 जुलाई को किया जाएगा। बोल बम कांवर यात्रा समिति की बैठक पाटन विश्रामगृह में संयोजक जितेंद्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें यात्रा की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

बैठक में विगत वर्षों की समीक्षा करते हुए इसे इस बार और भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालु “बोल बम” के जयघोष के साथ जल संरक्षण और सबके कल्याण की कामना के उद्देश्य को लेकर पाटन से टोलाघाट की यात्रा करेंगे, जहां रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक संपन्न होगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय लोकगायिका पायल साहू की भक्ति संध्या का आयोजन भी किया गया है, जो लोककला मंच ननकट्ठी के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी।

संयोजक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि गांव-गांव जाकर जनसंपर्क हेतु प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। “एक मुट्ठी दान” अभियान के तहत घर-घर चावल संग्रहित कर महाप्रसादी तैयार की जाएगी, जिसे यात्रा के समापन पर भक्तों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में सहभागिता के लिए आमंत्रण पत्र वितरण की शुरुआत भी जल्द की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से बैठक में प्रमुख रूप से बोलबम समिति पाटन के संयोजक एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा , दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष, योगेश निक्की भाले नगर पंचायत अध्यक्ष पाटन,कीर्ति नायक जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन, रानी बंछोर मण्डल अध्यक्ष पाटन, ज्योति प्रकाश साहू मण्डल अध्यक्ष दरबार मोखली मंडल, निशा सोनी नगर पंचायत उपाध्यक्ष, चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी , भावना विष्णु निषाद ,रवि सिन्हा , दुलौरिन नेतराम यादव, खिलेश यादव , नेहा बाबा वर्मा, सुनीता सुरेश निषाद, भास्कर वर्मा , राकेश आडील, केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर, देवेंद्र ठाकुर, चन्द्र प्रकाश देवांगन,अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर,किरण बंछोर, सीमा मिश्रा दुर्ग , धनराज साहू ,नेतराम निषाद , दामोदर चक्रधारी , केशव बंछोर, योगेश सोनी, द्रोण चंद्राकर, पुणेन्द्र सिन्हा,रिंकु शर्मा ,आशीष बंछोर, संतोष घीरवानी ,गोलू हेमंत चंद्राकर, रोशन वर्मा ,योगेंद्र साहू हरप्रसाद आडिल , आदित्य पांडे, वासु वर्मा , टोपेन्द्र वर्मा, पुष्पेंद्र बंछोर, मनोज वर्मा , परखत साहू, महेश लहरी,कुणाल वर्मा, गोपीचंद धरमगुड़ी, कुणाल महिलांगे, डॉ जीतू शिवहरे, राजेंद्र साहू, श्रवण साहू, योगांत वर्मा,सजल चंद्राकर, हिमालय यादव,नीरज देवांगन ,चिरंजीव देवांगन, विकास सोनी, डॉ आलोक पाल, संतोष कुमार शर्मा, टीकाराम देवांगन, नरेश शिवहरे, संजय कुमार सोनी,जयंत भाले,संतोष वर्मा,सुनील कुमार वर्मा ,संतोष साहू,राहुल साहू, तोमेश कुमार, राजेंद्र वर्मा, द्वारिका साहू, प्रेमलाल साहू, देवीचरण कौशल, सनत कुमार वर्मा, राजेंद्र कुमार, कृष्णलाल हरिवंश, विनय देवांगन, दुर्गेश निषाद इत्यादि प्रमुख से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *