नवागांव बी में बारिश के बीच भाजयुमो नेता नारद साहू ने ग्रामीणों के साथ किया 200 पौधों का रोपण— प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता

जामगांव आर। ग्राम पंचायत नवागांव बी में तेज बारिश के बीच वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। सभापति प्रतिनिधि नारद साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मिलकर 200 से अधिक पौधे रोपे। इस अभियान में मौलश्री, कदम, कोनोकार्पस, गुलमोहर, बादाम, पाम सहित विविध प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान नारद साहू ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और सभ्यतागत जड़ें वनों में निहित हैं। वृक्ष मानव जीवन के सहचर हैं, जिनके बिना नदियों, सरोवरों और वर्षा चक्र का संतुलन प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि वृक्षों की जड़ों से वर्षा का जल धरती में समाहित होता है, जिससे जलस्तर बना रहता है और प्रकृति संतुलित रहती है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच कविता साहू, उपसरपंच छगनलाल साहू, ग्रामीण अध्यक्ष महेश साहू, बूथ अध्यक्ष अभिषेक सेन, गजेंद्र साहू (सांसद प्रतिनिधि), जयप्रकाश साहू, राजू हिरवानी, युवराज मंडल, लालकुमार साहू, जितेंद्र साहू, तुषान्त टंडन, भेमराज साहू, लेखराम साहू, कांतिलाल साहू, कलीराम जांगड़े, घनश्याम यादव, परमानंद सोनवानी, लोकेश जांगड़े, महेश मेश्राम, नीलकंठ यादव, नागेश साहू, गोविंद महलवार, सोहन साहू, लिखेश्वरी साहू, माधुरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

वृक्षारोपण के इस प्रयास ने न केवल पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई, बल्कि गांववासियों को प्रकृति संरक्षण की दिशा में प्रेरित किया। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *