जामगांव आर। दक्षिण पाटन के जामगांव आर में चंद्राकर परिवार द्वारा नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या में गुरुवार को महाअष्टमी पर्व में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। नगर की सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता से सजी यह यात्रा आस्था, उत्साह और भक्ति का अनुपम संगम बन गई। कलश यात्रा का शुभारंभ बाजार चौक स्थित हनुमान मंदिर से हुआ, जो नगर के विभिन्न वार्डों से होती हुई शीतला मंदिर पहुंची। यहां विधिपूर्वक कल्याणी शीतला एवं वरुण पूजन सम्पन्न किया गया। इसके पश्चात यात्रा किसान चौक, पुलिस थाना, सदर लाइन मार्ग से होते हुए श्रीराम मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। बाजे-गाजे, मंगल गीत, आतिशबाजी और हाथों में लहराते भगवा ध्वजों के साथ गूंजते ‘जय श्रीराम’ के जयकारों ने पूरे वातावरण को राममय बना दिया। लोग श्रीराम लला की दिव्य पालकी को स्पर्श प्रणाम करने में आनंदित और भाव विभोर होते दिखे। संध्या बेला में मंदिर परिसर में वैदिक विधि से वेदी पूजन का अनुष्ठान आचार्य मिथलेश शर्मा द्वारा सम्पन्न कराया गया। वहीं ‘सुर ओ चंदनम’ भजन समूह की सुमधुर सांस्कृतिक प्रस्तुति में हजारों श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते नजर आए।
उल्लेखनीय है कि नगर के वयोवृद्ध कारसेवक जिलोखन चंद्राकर के परिवार द्वारा यह भव्य मंदिर उड़ीसा के कुशल कारीगरों द्वारा प्राचीन शास्त्रीय वास्तु शैली में निर्मित किया गया है। भगवान श्रीराम एवं माता जानकी की प्रतिमाएं मयूरभंज (उड़ीसा) से अयोध्या फ्रेम में विशेष रूप से मंगाई गई हैं। साथ ही यहां नवग्रह सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की भी स्थापना की जाएगी।
कलश यात्रा में मुख्य आयोजन कर्ता संदीप चंद्राकर,जिलोखन चंद्राकर,बसंत चंद्राकर,गौकरण चंद्राकर,श्याम ऋषि चंद्राकर,तीरथ चंद्राकर,हर्ष चंद्राकर, रूपेंद्र शुक्ला,नरेश केला,पूर्णेन्द्र सिन्हा,किशोर साहू,जयप्रकाश चंद्राकर, मुकेश साहू,भोला साहू,मुरली वैष्णव,डा.धर्मेंद्र निर्मलकर,सुरेश जैन,मनीष जैन,सीता राम साहू,राहुल कुलदीप, सुनील चंद्राकर,मैंघनाथ सागरवंशी,राजकुमार ठाकुर,चतुर साहू,बलदाऊ राव,कामता साहू,मुकेश राठी,उज्जु केला,जालम सेन,तेजराम साहू,कुमार यादव,दीपक यादव,युधिस्ठिर चंद्राकर,नरोत्तम साहू, हलधर महमल्ला,राजा चंद्राकर, खुशाल साहू,ठम्मन चंद्राकर,रुपेश चंद्राकर,जनक साहू,शिव शंकर यादव, शैलेन्द्री मंडावी,भारती सोनबेर,सपना तिवारी, डे सहाब,ऋषभ चंद्राकर सहित सैंकड़ो श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
• कारसेवक सम्मान के साथ होगा विराट धर्मसभा-
मुख्य निर्माणकर्ता संदीप चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च को श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर मध्यान्ह बेला में श्रीविग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न होगी। इसके उपरांत भंडारा एवं महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। वहीं सायं 4 बजे किसान चौक से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो बाजार चौक में आयोजित विशाल धर्मसभा में परिवर्तित होगी। धर्मसभा में राष्ट्रीय संत श्रीराम बालकदास महात्यागी का प्रवचन होगा तथा अयोध्या कारसेवकों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस दिव्य धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
फोटो