जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगांव आर भरर में गुरुजन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गुरुजनों को श्रीफल एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल, प्रो. नीता कुम्हारे, रजनीश तिवारी, डॉ. आबिद हासन खान, ऐश्वर्य ठाकुर, चेतना सोनी, मनोज यादव, मुकेश कठोटिया, संतोष पांडे एवं पूरन लाल शर्मा को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महाविद्यालय विकास समिति अध्यक्ष नरेश केला, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, उपसरपंच मुकेश साहू, सेजस के अध्यक्ष अंगेश्वर साहू एवं शेखर निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु समाज का आधार स्तंभ होते हैं। वे न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा में मोड़ते हैं।