पाटन । पाटन के विप्र भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल का बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, लोक निर्माण प्रभारी केवल देवांगन, सभापति देवेंद्र ठाकुर, पार्षदद्वय जित्तू निर्मल एवं बिज्जू देवांगन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्मा तथा उप अभियंता निर्मलकर द्वारा संयुक्त रूप से विप्र समाज भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण विप्र समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष आभास दुबे, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य प्रमोद मिश्रा और अनुज आदित्य सावर्णी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
नपं अध्यक्ष योगेश भाले ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा विप्र समाज को आवंटित 20 लाख रुपये की राशि से निर्माण होने जा रहे भवन कार्य की तैयारी और प्रक्रिया का जायजा लेना था। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं समयबद्ध पूर्णता का विश्वास दिलाया।