गांव से प्रदेश तक का सफर : झाड़मोखली में वर्मा के सम्मान में उमड़ा पूरा गांव-भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र बोले “यह अभिनंदन नहीं, विश्वास और प्रेम का प्रतीक”

पाटन। भारतीय जनता पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में दुर्ग जिले के ऊर्जावान नेता जितेन्द्र वर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद उनके प्रथम गृह ग्राम झाड़मोखली आगमन पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान पूरा गांव उल्लास और उमंग से सराबोर दिखाई दिया। ग्रामवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटे से गांव से निकलकर प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलना पूरे अंचल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्मा हमेशा संगठन के प्रति निष्ठावान रहे हैं और जिला महामंत्री, भाजपा विधायक दल स्थायी सचिव एवं दुर्ग जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि यह स्वागत केवल अभिनंदन नहीं बल्कि आप सभी का अपार प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “आप सभी का यह उत्साह और स्नेह मेरे लिए अविस्मरणीय है। यह सम्मान मुझे जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वर्ष 1991 में इसी मंच से स्व. ताराचंद साहू जी ने सभा को संबोधित किया था और उसी दिन मुझे भी यहां भाषण देने का अवसर मिला था। आप सभी के आशीर्वाद से ही मैं आज इस मुकाम पर खड़ा हूँ।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य नोमिन ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन एवं पुर्णेन्द्र सिन्हा, जनपद पंचायत सभापति रवि सिन्हा, सरपंच ममताराजू मेश्राम, डेरहाराह वर्मा,केशव बंछोर,गोकुल वर्मा,मनोज वर्मा,माधव वर्मा,ईश्वर यदु,यशवंत यादव,वाशु वर्मा,केवल देवागन,आशीष बंछोर,संदीप बंछोर,महेश,प्रवीण वर्मा,मुकेश साहू,हर्ष साहू, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य उपस्थित थे। मंच संचालन अनिल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *