रानीतराई, ठेकवा और सुरपा के गणेश उत्सव में पहुंचे भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू, लिया आशीर्वाद

जामगांव आर। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर दक्षिण पाटन क्षेत्र में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रानीतराई, ठेकवा और सुरपा गांवों में आयोजित गणेश पंडालों में भाजयुमो दक्षिण पाटन अध्यक्ष नारद साहू पहुंचे और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इन कार्यक्रमों में जनपद पंचायत पाटन उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, जनपद पंचायत सभापति रवि सिन्हा, महामंत्री पुरणेंद्र सिन्हा,मनी साहू, श्रीकांत चंद्राकर, अशोक शर्मा, संतोष साहू, अजय टिकरिहा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों – रिकाडिंग डांस, रामधुनी और जस झांकी का आयोजन कर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ उत्सव मनाया।

रानीतराई के सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति (बस स्टैंड) के मंच पर नारद साहू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। समिति के संरक्षक प्रवीण अंगारे, युवराज वर्मा, महेश यादव, राकेश साहू, अजय यादव, पुकेश यादव, चेतन साहू और अमित विश्वकर्मा सहित गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया।

ठेकवा गांव में आयोजित रामधुनी में शामिल होकर नारद साहू ने भक्ति रस का श्रवण किया। इस अवसर पर सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद, मोहित साहू, नीरज साहू, नोहर साहू और मुरारी साहू मौजूद रहे। वहीं सुरपा गांव में जस झांकी का आनंद लिया, जहां सरपंच चन्द्रहास साहू, प्रमोद जैन, पुनाराम, देवानंद देवांगन, तेजराम देवांगन, किशोर सेन, हेमंत ढीमर, अजय कुमार और गब्बर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए । इस दौरान मीडिया प्रभारी अभिषेक सेन,प्रवीण वर्मा, हर्ष साहू, मुकेश साहू उपाध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण पाटन, कमलेश यादव, हिरेन्द्र साहू, सूरज निर्मलकर, रोशन साहू, लोमश बंजारे और शंकर साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *