युवा चैनल न्यूज़ की री लांचिंग रामनवमी को,छग योग आयोग के अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा भव्य शुभारंभ-

युवा चैनल न्यूज़ की री लांचिंग रामनवमी को,छग योग आयोग के अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा भव्य शुभारंभ-

(कम्युनिटी रेडियो स्टेशन के बाद अब युवा चैनल का Live न्यूज़ की ओंर दस्तक )

दुर्ग-न्यूज पोर्टल्स की दुनिया में एक नए रीजनल न्यूज पोर्टल युवा चैनल न्यूज़ ने दस्तक दी है,चैत्र नवरात्रि, नववर्ष विक्रम संवत 2082 को पूजा अर्चना के साथ इसका अनौपचारिक शुभारंभ हुआ ! बताया गया कि छत्तीसगढ़ पर केंद्रित इस न्यूज़ पोर्टल की औपचारिक री लॉन्चिंग आगामी 6 अप्रैल को श्रीरामनवमी पर्व के दिन दक्षिण पाटन के जामगांव आर में छत्तीसगढ़ योग आयोग के चेयरमैन रूपनारायण सिन्हा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में होगा ! इस न्यूज़ पोर्टल की कमान वरिष्ठ पत्रकार मनीष चन्द्राकर के हाथों में है जो कि इसके एडिटर-इन-चीफ हैं,वहीं पुरणेंद्र सिन्हा एवं सहयोगी रेडियो के महेंद्र सिन्हा सब एडिटर की भूमिका में हैं !
       वर्ष 2002 में पाक्षिक अखबार से शुरू हुए युवा चैनल पहले सामुदायिक रेडियो स्टेशन सहयोगी रेडियो 91.2FM अब इसके बाद न्यूज वेबपोर्टल और लाइव न्यूज़ के जरिये युवा चैनल हर वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी होगा और उन्हें बिना किसी पूर्वाग्रह के सचेत
जानकारी प्रदान करेगा तथा छत्तीसगढ़ में सीधी व साहसिक पत्रकारिता के लिए खड़ा होगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *