जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय बेल्हारी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु छात्रसंघ का गठन गरिमामय समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। हिंदी माध्यम विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान के माध्यम से शाला नायक का निर्वाचन किया गया, जिसमें कक्षा 12वीं कला संकाय के छात्र शुभम अग्रवाल को सर्वाधिक मतों से निर्वाचित किया गया। छात्र प्रतिनिधियों में कु. तुलसी प्रजापति (छात्रा प्रतिनिधि), चंद्रशेखर (क्रीड़ा नायक), कु. टोमेश्वरी (क्रीड़ा नायिका), वरुण कुमार (सांस्कृतिक प्रभारी), कु. लेखिका (सांस्कृतिक प्रभारी बालिका), तोमेश कुमार (अनुशासन प्रभारी), कु. शालिनी (अनुशासन प्रभारी बालिका) शामिल हैं। वहीं अंग्रेजी माध्यम इकाई में धनंजय कुमार साहू को शाला नायक, शिवम साहू को उप शाला नायक चुना गया। कु. शीतल साहू (छात्रा प्रतिनिधि), कु. सोनम प्रजापति (उप छात्रा प्रतिनिधि), आयुष सेन व कु. हर्षिता साहू (सांस्कृतिक प्रभारी), युवराज साहू व कु. भूमि प्रजापति (खेल प्रभारी), हर्षवर्धन साहू व कु. निधिमा साहू (अनुशासन प्रभारी), तथा युगल किशोर व कु. अर्चना बंजारे को स्वच्छता प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त सभी कक्षाओं में कक्षा नायक एवं उप कक्षा नायक का चयन भी किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय के सभागार में आयोजित शपथग्रहण समारोह में छात्रों ने कर्तव्यपरायणता और नेतृत्व के मूल्यों को आत्मसात करने की शपथ ली। कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष मनीष चंद्राकर, पालक समिति अध्यक्ष महेश साहू, प्राचार्य वाय.के. साहू, अंग्रेजी माध्यम प्रभारी लीलाधर सूर्यवंशी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस दौरान एसएमडीसी अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यालय का एक ऐसा मंच है जो नेतृत्व, संवाद, सहकार्य और उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करता है। विद्यार्थी अनुशासन, सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक सोच के साथ विद्यालय को गौरवान्वित करें। इस अवसर पर यू.के. पटेल, नीता वर्मा, देवेंद्र साहू, गीतांजलि खुटेल, के. हेमावती,चन्द्रकला साहू,बुधराम साहू, तोषण साहू, तुसार कामरे, खुशबू मिश्रा, पुष्पेंद्र साहू, शिबुमाला हरि समेत अनेक शिक्षकगण और पालकगण उपस्थित रहे।