सांसद विजय बघेल की जनसंपर्क निधि से जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता, रजनी विजय बघेल ने वितरित किए सहायता राशि के चेक

सांसद विजय बघेल की जनसंपर्क निधि से जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता, रजनी विजय बघेल ने वितरित किए सहायता राशि के चेक

पाटन। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2025-26 की जनसंपर्क निधि से स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि का वितरण गुरुवार को जनपद पंचायत पाटन कार्यालय में किया गया। दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा की स्वीकृति से प्राप्त इस निधि के तहत पात्र हितग्राहियों को सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी विजय बघेल के हाथों सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने की, जबकि जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर श्रीमती रजनी विजय बघेल ने हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जनप्रतिनिधि इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने हितग्राहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सहायता राशि उनके जीवन में उपयोगी सिद्ध होगी तथा सरकार समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश ‘निक्की’ भाले, पार्षद संगीता धुरंधर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पार्षद प्रतिनिधि बाबा वर्मा, सरपंच राकेश शर्मा, जनपद सदस्य भास्कर वर्मा एवं दुलेश्वर मानपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेंद्र जांगड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, हितग्राही एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *