
जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय, जामगांव आर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सीड बॉल मेकिंग एक्टिविटी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य कविता साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान इको क्लब के सदस्यों सहित प्राथमिक, मिडिल एवं हायर विंग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सीड बॉल तैयार किए और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राथमिक प्रभारी खैरुन निशा खान, मिडिल प्रभारी सी.एल. साहू, अंग्रेजी माध्यम प्रभारी विनीता सुधीर, इको क्लब प्रभारी दीपिका मार्कंडे एवं नंदा सोनी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को हरित पर्यावरण का महत्व बताते हुए प्रकृति संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।